द हिल वैली टिपर मालिक यूनियन कुल्लू क्रेशर मालिकों की मनमानी के खिलाफ उपायुक्त कुल्लू के दरबार पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एक लिखित शिकायत पत्र भी सौंपा, जिसमें आरोप लगाया है कि क्रेशर मलिक मनमाने रेट वसूल रहे हैं और बजरी के टिपर ले जाने पर एम-फॉर्म भी नहीं देते। ऐसे में टिपर मालिकों के चालान हो रहे हैं। इसके अलावा टिपर यूनियन के पदाधिकारी ने कहा कि क्रेशर मालिकों की मनमानी को एक सप्ताह के भीतर रोका जाए अन्यथा टिपर यूनियन 20 मार्च से अपनी गाड़ियों को उपायुक्त कार्यालय के बाहर मैदान में खड़े कर देंगे और चाबियां उपायुक्त को सौंप देंगे।