फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: कुल्लू की गड़सा घाटी के शिलागढ़ क्षेत्र में फटा बादल, पुल क्षतिग्रस्त

Krishan Singh Updated Tue, 07 Jul 2026 08:49 PM IST

कुल्लू जिले की गड़सा घाटी के शिलागढ़ क्षेत्र में बादल फटा है। इस कारण पंचा नाला, पुलिया नाला में बाढ़ आ गई। पूरी गड़सा घाटी में दहशत का माहाैल रहा। हालांकि,पूरी घाटी में मंगलवार को मौसम सुबह से ही साफ था लेकिन गड़सा के ऊपरी क्षेत्र के साथ तीर्थन घाटी में दोपहर बाद तेज बारिश हुई। इसमें रहोगी को जोड़ने वाला एक पुल भी क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे करीब 10 घरों का संपर्क कट गया है। तहसीलदार भुंतर नितेश ठाकुर ने कहा कि गड़सा नाला में बाढ़ आई है और सूचना मिली है कि बादल फटने से नाले का जलस्तर बड़ा है। प्रशासन नुकसान का आकलन करने में जुट गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें