फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : 15 दिन बाद ढालपुर में मालरोड होकर दौड़े वाहन

Krishan Singh Updated Mon, 13 May 2024 12:35 PM IST

पीपल जातर के लिए बदले गए ट्रैफिक रूट को अब पूर्व की भांति सुचारू कर दिया गया है। अब सभी वाहन ढालपुर में मालरोड होकर ही दौड़ेंगे। 15 दिनों के बाद ट्रैफिक रूट में दोबारा बदलाव किया गया है। इससे अस्पताल सड़क से दबाव कम होगा और जाम की स्थिति से भी निजात मिलेगी। पीपल जातर को देखते हुए वाहन ढालपुर चौक से अस्पताल होकर कॉलेज गेट तक जा रहे थे। सड़क तंग होने के कारण यातायात जाम और राहगीरों को आवाजाही में परेशानी आ रही थी, लेकिन अब स्थिति में सुधार होगा। अस्पताल सड़क को पूर्ण की तरह ही वनवे किया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें