उपमंडल बंजार के तहत आने वाले जिभी में एक काष्ठकुणी शैली के ढाई मंजिला मकान में आग लगी गई है। आग की इस घटना में लाखों का नुकसान हुआ है। मकान से आग का धुआं उठते ही गांव के लोग आग पर काबू पाने के लिए दौड़े अभी तक आग पर काबू नहीं पाया गया है। दमकल का वाहन भी बंजार से रवाना हो चुका है। गौर रहे कि पिछले दिनों हुई जिभी के तांदी गांव में भी भीषण अग्निकांड हुआ था।