फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: आपदा में मददगार बनेंगे ये युवा! ब्यास नदी पर राफ्टिंग ट्रेनिंग जारी

कुल्लू के पिरड़ी स्थित रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण केंद्र में चंबा जिले के 30 युवाओं को रिवर राफ्टिंग और रेस्क्यू की तकनीकी प्रशिक्षण दी जा रही है। यह प्रशिक्षण जिला पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन चंबा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया है। इस विशेष कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को आपदा प्रबंधन के साथ-साथ स्वरोजगार के अवसरों के लिए तैयार करना है।

इस प्रशिक्षण में तीन युवतियां भी भाग ले रही हैं, जो अन्य प्रतिभागियों के साथ समान रूप से राफ्टिंग, तैराकी और रेस्क्यू तकनीक के गुर सीख रही हैं। प्रशिक्षक गिमनर सिंह, जो अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं संबद्ध खेल संस्थान, मनाली के अनुभवी प्रशिक्षक हैं, युवाओं को राफ्टिंग की बारीकियां समझा रहे हैं। उन्होंने प्रतिभागियों को नदी की धारा, प्रवाह की दिशा, सुरक्षा उपकरणों के प्रयोग और राफ्टिंग के दौरान संतुलन बनाए रखने के तरीकों के बारे में विस्तार से बताया।

प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को यह भी सिखाया जा रहा है कि प्राकृतिक आपदा या बाढ़ जैसी परिस्थितियों में नदी के रास्ते से लोगों को सुरक्षित कैसे निकाला जा सकता है। प्रशिक्षक दल युवाओं को वास्तविक परिस्थितियों में रेस्क्यू ऑपरेशन का अभ्यास भी करा रहा है ताकि वे किसी भी आपात स्थिति में तुरंत और प्रभावी ढंग से कार्य कर सकें।

जिला पर्यटन अधिकारी ने बताया कि इस तरह के प्रशिक्षण से युवा न केवल साहसिक खेलों में करियर बना सकते हैं, बल्कि रिवर राफ्टिंग जैसी गतिविधियों से जुड़े रोजगार के अवसर भी प्राप्त कर सकते हैं। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे, जिससे उन्हें पर्यटन एवं जल क्रीड़ा क्षेत्र में रोजगार के अवसर मिल सकेंगे।

इस पहल का उद्देश्य हिमाचल प्रदेश में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देना और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि वे स्थानीय स्तर पर ही रोजगार सृजित कर सकें और राज्य के आर्थिक विकास में योगदान दे सकें।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें