फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगड़ा: पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना को लेकर महिलाओं ने रखा करवाचौथ व्रत

पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और वैवाहिक जीवन की खुशहाली की कामना को लेकर कांगड़ा में महिलाओं ने करवाचौथ का व्रत श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर महिलाओं ने पूरे दिन निर्जला व्रत रखकर अपने पति की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना की। महिलाओं ने सुबह 4:00 बजे सरगी खाकर पूरा दिन निर्जल रहकर व्रत पूरा किया। इसके बाद शाम को चांद का दीदार कर महिलाओं ने अपना व्रत खोला। जिला में करवाचौथ को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। महिलाओं ने सुबह से ही व्रत की तैयारियां शुरू कर दी थीं। महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार दिनभर व्रत रखा और शाम के समय सज-धजकर 5 बजे के बाद करवा माता की पूजा-अर्चना की। इस दौरान महिलाओं ने एकत्रित होकर करवा माता की कथा सुनी और परिवार की सुख-शांति तथा पति की दीर्घायु की कामना की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें