फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शक्तिपीठ ज्वालामुखी में विधिवत पूजा-अर्चना व कन्या पूजन के साथ शारदीय नवरात्रों का समापन

शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में बुधवार को नवमी के दिन शारदीय नवरात्र का विधिवत कन्या पूजन हवन यज्ञ व पूजा अर्चना के साथ समापन किया गया। इसमें विधायक संजय रत्न, मंदिर अधिकारी मनोहर लाल शर्मा व पुजारी न्यास सदस्यों ने शिरकत की। पुजारी व न्यास सदस्य अविनेंद्र शर्मा व दिव्यांशु भूषण दत्त ने विधायक संजय रत्न से विधिवत पूजन करवा व कन्या पूजन करवाकर नवरात्र का समापन करवाया। इस उपलक्ष्य पर प्रसाद के रूप में हलवा भी बांटा गया। नवमी के दिन भारी संख्या में यूपी के श्रद्धालुओं ने माता ज्वाला की पवित्र ज्योतियों के दर्शन किए और माता के जयकारे लगाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें