हिमाचल प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक के कार्यवाहक अध्यक्ष यशवंत सिंह ठाकुर के आदेशानुसार विकास खंड पालमपुर में ग्राम रोजगार सेवक संघ जिला कांगड़ा की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जिला कांगड़ा के 11 ब्लॉकों के ग्राम रोजगार सेवक उपस्थित हुए (बैजनाथ, पंचरुखी, भवारना, पालमपुर, सुलह, धर्मशाला, रैत, नूरपुर, प्रागपुर, सुरानी, देहरा)। बैठक में सर्वसम्मति से पुनः गोपाल शर्मा प्रागपुर को जिलाध्यक्ष व जोगिंद्र सिंह पालमपुर को महासचिव चुना गया तथा नई कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया, जिसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय कुमार रैत, उपाध्यक्ष शशि पाल पालमपुर, विशाल कटोच धर्मशाला, परमजीत सिंह देहरा, गगन कुमार नूरपुर, सह सचिव ऋषि कुमार सुलह, सोहन सिंह नूरपुर, आई टी सचिव कोमल पंचरुखी कोषाध्यक्ष अजय कुमार, मुख्य सलाहकार सुनील कुमार, लोकेश कुमार , प्रैस सचिव जन्म सिंह, शिव कुमार, रजनीश कुमार, यशपाल। कार्यकारिणी सदस्य चमन लाल, चंद्र पाल, चरणजीत कटोच,रविंद्र कुमार, अश्वनी कुमार, नवीन कुमार, सुशील कुमार, विकेश कुमार, मुकेश कुमार, नीलम कुमारी, अनीता कुमारी, सुनील (सोनू) , प्रवीण जगोत्रा, राकेश कुमार, संजय मेहता, प्रशांत कौशल, सुमन कुमारी, संजीव डढवाल, डिम्पल कुमार, गोपाल व सारिका को चुना गया। कार्यकारिणी के गठन उपरांत निर्णय लिया गया कि राज्य कार्यकारिणी के होने वाले आगामी जनरल हाउस में पूरे जिला कांगड़ा के ग्राम रोजगार सेवक भाग लेंगे तथा निर्णय लिया गया कि गठन के उपरांत अपनी मांगों के संदर्भ में शिमला में माननीय मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू एवं पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्री अनिरुद्ध सिंह एवम् विभागीय अधिकारियों से मुलाकात की जायेगी।