फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीड़ में मल्टी स्पेशलिटी हेल्थ कैंप, 350 लोगों की जांची सेहत

Krishan Singh Updated Sat, 03 Aug 2024 04:30 PM IST

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीड़ में एक दिवसीय मल्टी स्पेशलिटी हेल्थ कैम्प का आयोजन किया गया। हेल्थ कैम्प का शुभारंभ मुख्य संसदीय सचिव पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, किशोरी लाल ने किया। शिविर मेंमेडिसिन, सर्जरी, स्त्री रोग, रेडियोलॉजी, हड्डी रोग, स्किन, आंख , ईएनटी तथा बच्चों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने करीब 350 लोगों की जांच की।सीपीएस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और जांच करवाने आए लोगों से भेंट की। उन्होंने शिविर में आए हुए लोगों के उपचार को सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश भी दिए। इसके अतिरिक्त इस कैंप में लेप्रोस्कोपी के लिए नौ महिलाओं का पंजीकरण हुआ। किशोरी लाल ने अल्ट्रा साउंड सुविधा का शुभारंभ भी किया। सीपीएस किशोरी लाल ने कहा कि अल्ट्रा साउंड मशीन लगने से यहां के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने की दिशा में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बीड़ एक कदम आगे बढ़ा है। अल्ट्रासाउंड मशीन का लाभ सबसे अधिक गर्भवती महिलाओं एवं अन्य बीमारियों से ग्रसित लोगों को होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश्य लोगों को सुगम एवं गुणात्मक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। सरकार ने प्रदेश के दुर्गम, दूरदराज और ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों को घरद्वार तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए स्वास्थ्य ढांचे को सुदृढ़ कर स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता को सुगम बनाया है। इस अवसर पर पर पैराग्लाइडिंग एसोसेशन के अध्यक्ष अनुराग शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र जम्वाल, प्रधान बीड़ सुरेश ठाकुर, सीएमओ कांगड़ा राजेश गुलेरी, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर राजेश सूद सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें