फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : आठ दिन के बाद हटाया कांगड़ा कला संग्रहालय गेट पर लटका पेड़

Krishan Singh Updated Wed, 31 Jul 2024 05:16 PM IST

आखिर आठ दिन के बाद वन विभाग ने कोतवाली बाजार धर्मशाला स्थित कांगड़ा कला संग्रहालय के मुख्य प्रवेशद्वार पर गिरे पेड़ को मौके से हटवा दिया है। 23 जुलाई को भारी बारिश के दौरान राजा रघुवीर सिंह क्लब के परिसर से एक विशाल पेड़ जड़ समेत उखड़कर यहां बगल में कांगड़ा कला संग्रहालय के मुख्य प्रवेशद्वार पर आ गिरा था। क्लब के पदाधिकारियों और कांगड़ा कला संग्रहालय के प्रभारी ने पेड़ गिरने की सूचना जिला प्रशासन को दी थी। प्रशासन ने संबंधित क्षेत्र के पटवारी को मौके पर पहुंच कररिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। राजस्व विभाग के पटवारी ने अपनी रिपोर्ट में प्रशासन को बताया कि यह पेड़ वन विभाग के भूमि पर है। जिसके चलते इस पेड़ को वन विभाग ही काट सकता है। जिला प्रशासन और वन विभाग में सही तालमेल न होने के चलते इस पेड़ को हटाने में दिक्कतें पेश आ रही थीं और करीब आठ दिन तक पेड़ यहां पर पड़ा रहा। अमर उजाला ने इस मामले को प्रमुखता से उठाया था। जिसके बाद वन विभाग और वन निगम हरकत में आए। जिला प्रशासन की ओर से तैयार की गई राजस्वरिपोर्ट के बाद वन विभाग ने वन विकास निगम को संबंधित पेड़ के कटाने के निर्देश दिए। अब वन निगम के कर्मचारियों ने पेड़ का कटान करवा दिया है। वन विभाग उत्तरी क्षेत्र धर्मशाला के मुख्य अरण्यपाल ई. बिक्रम ने कहा कि बारिश के कारण कांगड़ा कला संग्रहालय के मुख्य प्रवेशद्वार पर एक विशाल पेड़ गिर गया था। वन निगम के माध्यम से इस पेड़ को मौके से हटा दिया गयाहै।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें