विकासखंड नगरोटा सूरियां कार्यालय में ताले लटके हुए हैं। बुधवार को न तो बीडीओ और न ही स्टाफ मिला। वहीं बिना सूचना के ही कार्यालय को बंद करने पर अपने काम करवाने आ रहे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, पिछले कल ज्वाली स्थानांतरण करने पर हुए हंगामे के बाद उच्च न्यायालय की ओर से अधिसूचना पर रोक लग चुकी थी और कार्यालय में बीडीओ व पूरा स्टाफ शाम 5:00 बजे तक कार्यालय में काम कर रहे थे। ब्लाॅक बचाओ संघर्ष समिति संयोजक संजय महाजन ने कहा कि बुधवार को कार्यालय के हर कमरे में ताले लटके रहे। उधर, बीडीओ मनोज शर्मा से फोन पर पूछा तो उन्होंने बताया कि कार्यालय को ज्वाली शिफ्ट कर दिया गया है तथा अभी तक उन्हें मुख्य सचिव की ओर से कोर्ट की प्रतिलिपि व आदेश नहीं हुए हैं।