कांगड़ा में कॉलेज रोड पर पीपल का कई साल पुराना पेड़ गिर गया। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। पीपल का पेड़ खेल मैदान में गिरा। यदि यह पेड़ सड़क की ओर गिरता तो ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज बिजली की तारों को चपेट में आने से बड़ा हादसा हो सकता था। लोगों की जान भी जा सकती थी। जिस समय पेड़ गिरा, नगर परिषद मैदान में साथ बने ओपन एयर जिम में भी कुछ छात्र-छात्राएं बैठे थे। जैसे पेड़ गिरने की आवाज आई, विद्यार्थी अपनी जान बचाकर यहां से भाग गए। पेड़ गिरने से नगर परिषद की पानी की टंकी टूट गई। फाइबर व केवल की कई तारें भी टूट गईं।