भारतीय सशस्त्र सेना पूर्व सैनिक लीग जिला कांगड़ा की ओर से गगल के निजी होटल में वार्षिक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य पूर्व सैनिकों के हितों में सरकार की ओर से लिए गए निर्णयों के बारे में जानकारी मुहैया करवाना था। बैठक में जिला कांगड़ा पूर्व सैनिक लीग के संस्थापक मेजर विजय सिंह मनकोटिया बतौर विशेष अतिथि के तौर पर शिरकत की । इस बैठक की अध्यक्षता कर्नल वाईएस राणा अध्यक्ष पूर्व सैनिक लीग द्वारा की गई। कर्नल राणा ने बताया कि मेजर विजय सिंह मनकोटिया 40 वर्षों तक पूर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष के तौर पर अपनी सेवाएं दीं। इस समारोह में वीर नारियों और पूर्व वरिष्ठ सैनिकों को भी सम्मानित किया गया ।