फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जेपी नड्डा के अभिनंदन समारोह में गाजे-बाजे के साथ पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता

Krishan Singh Updated Sat, 03 Feb 2024 11:37 AM IST

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आज धर्मशाला में लोकसभा चुनाव से पहले वह कांगड़ा की सियासी नब्ज टटोलेंगे। नड्डा जोरावर स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करेंगे। हिमाचल भाजपा के अभिनंदन समारोह में नड्डा बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। उधर, नड्डा के अभिनंदन समारोह की रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे हैं। खराब मौसम के बीच पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुनों पर भाजपा नेताओं का स्वागत किया जा रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, विपिन परमार सहित अन्य नेता समारोह स्थल पर मौजूद है। इस इाारा जय श्री राम के जयघोषों से जोरावर स्टेडियम गूंज उठा। इस दौरान प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने मंच संभाला और नारों से कार्यकर्ताओं में जोश भरा। त्रिलोक कपूर ने समारोह स्थल से ही देवता इंद्रुनाग के दर अर्जी लगाई और बारिश नहीं होने की कामना की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें