आयुष एवं खेल विभाग मंत्री यादविंद्र गोमा ने परिधि गृह हमीरपुर मीडिया के साथ बातचीत करते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा है। यादविंद्र गोमा ने कहा कि भाजपा फिजूल में ही पंचायत प्रधानों के चुनाव को लेकर जीत का श्रेय लेने में लगी हुई है और जीते हुए प्रधानों को शॉल और टोपी पहनाकर उन्हें अपना साबित करना गलत राजनीति है। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कानून व्यवस्था पर उठाए गए सवालों पर पलटवार करते हुए कहा कि 0 कानून व्यवस्था पूरी तरह से दुरस्त है और मुख्यमंत्री सुक्खू की ओर से पिछले काफी समय से प्रदेश पर में अभियान चलाकर नशेड़ियों पर नकेल कसी जा रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल के शिमला में जो गोलीकांड हुआ है। उसे लेकर मुख्यमंत्री ने कड़ा संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि आयुष विभाग में बैच वाइज भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी जिससे प्रदेश के युवाओं को रोजगार उपलब्ध होगा। खेल युवा सेवाएं विभाग में भी जल्द आउट सोर्स पर भर्तियां सरकार की ओर से की जाएंगी।