फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सुजानपुर होली मेले में अंडरवाटर फिश टनल बना आकर्षण का केंद्र

उपमंडल सुजानपुर के सुजानपुर चौगान में होली मेला जारी है। मेले में अंडरवाटर फिश टनल आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इसे देखने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। अंडरवाटर फिश टनल में यहां पर काफी संख्या में विभिन्न प्रकार की मछलियां हैं। सुजानपुर चौगान में होली मेले के दौरान लोग विभिन्न उत्पादों के साथ खरीददारी और मनोरंजन का लुत्फ उठा रहे हैं। मेले में महिलाएं जहां घरेलू सामान तथा सौंदर्य प्रसाधन की सामग्री की खरीददारी कर रही हैं। वहीं पुरूषों तथा युवाओं की भीड़ रेडीमेट चीजों पर हैं। बच्चों के खिलौने, चूडियां, क्रॉकरी का सामान इत्यादि मेले में उपलब्ध हैं। लेकिन इस बार होली मेले में अंडरवाटर फिश टनल लोगों को काफी लुभा रहा है। होली मेले में प्रथम बार यह टनल लगाया गया है। यह टनल सुबह नौ से शाम नौ तक खुला रहता है। टनल में एंगल फिश, शिवराम फिश, मिक्स मॉली फिश, रेंबो शार्क फिश, मिक्स गोल्ड फिश, ग्लास ब्रिज फिश सहित कई प्रकार की मछलियां हैं। लोगों में इस टनल के प्रति काफी जिझासा दिखी। लोग इसे अपने मोबाइल कैमरें में कैद कर रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें