फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: राजपूत महासभा ने पटवारी भर्ती के लिए समान शुल्क निर्धारित करने के निर्णय का किया स्वागत

Krishan Singh Updated Wed, 17 Dec 2025 02:18 PM IST

पटवारी भर्ती प्रक्रिया में सभी अभ्यर्थियों के लिए एक बराबर शुल्क निर्धारित करने के निर्णय का राजपूत महासभा जिला हमीरपुर ने स्वागत किया है। महासभा ने प्रदेश सरकार से सभी वर्गों के अभ्यर्थियों से एक समान शुल्क वसूलने की मांग की थी। महासभा के महासचिव जोगिंद्र ठाकुर वरिष्ठ उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह राणा, होशियार सिंह, महिला विंग की अध्यक्ष वीना पठानिया आदि ने कहा कि बिना किसी जातीय भेदभाव के लिए गए इस निर्णय से संविधान की समानता और सामाजिक न्याय की धारणा का सम्मान हुआ है। सभा सरकार के इस निर्णय के साथ खड़ी है। इस मामले में सरकार किसी भी तरह के दवाब से पीछे न हटे। अगर किसी को भी आपत्ति हो तो तमाम वर्गों के लिए फीस में कमी की मांग की जा सकती है या इसके लिए आर्थिक आधार तय करने की मांग की। पदाधिकारियों का कहना है कि आर्थिकी के आधार पर सबको बराबर छूट मिलनी चाहिए, क्योंकि गरीबी किसी की जाति नहीं देखती है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें