फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: दोसड़का में शुरू हुआ आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर

Krishan Singh Updated Tue, 16 Dec 2025 05:22 PM IST

विकास खंड सुजानपुर के दोसड़का में मंगलवार को पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। शिविर के शुभारंभ पर होमगार्ड कंपनी सुजानपुर के कमांडर प्रवीण कुमार ने बताया कि नागरिक सुरक्षा को लेकर ग्रामीण स्तर पर स्वयंसेवियों को तैयार किया जा रहा है। इसी के चलते प्रशिक्षण सत्र को शुरू किया है। स्वयंसेवियों को आपदाओं से बचाव, प्राथमिक उपचार स्ट्रेचर हैंडलिंग, स्वच्छता, नशा के दुष्प्रभाव, पौधरोपण के साथ अन्य प्रशिक्षण दिए जाएंगे। स्वयंसेवियों की आपदा के समय ही नहीं बल्कि आपातकाल स्थितियों में भी सेवाएं ली जाएंगी। शिविर में विकासखंड सुजानपुर की 22 से चयनित युवाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए जा रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें