पंचायत समिति हमीरपुर की त्रैमासिक बैठक हमीरपुर में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष हरीश शर्मा ने की। बैठक में खासकर सोलर लाइटों का मुद्दा एक बार फिर जोर-शोर से उठा। सदस्यों ने कहा कि 2022-23 में बजट जारी होने के बाद भी वार्डों में सोलर लाइटें नहीं लग पाई हैं। समीति के तहत करीब 48 सोलर लाइटें लगाई जानी हैं। अभी तक करीब 77 सोलर लाइटें लगी हैं। इसमें भी करीब 16 सोलर लाइटें खराब हैं। संबंधित कंपनी को जल्द से जल्द इन्हें ठीक करवाने की बात रखी गई। अणु से बड़ू तक सड़क की हालत खराब हो गई है। लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क का विस्तार कार्य धीमी गति से किया जा रहा है। इस कारण लोगों को आवागमन प्रभावित हो रह है। वहीं हीरानगर-अमरोह सड़क पर कार्य भी धीरे चला है। बैठक में निर्णय लिया गया है कि लोक निर्माण विभाग को पत्र लिखकर कार्य में तीव्रता लाने का अनुरोध किया जाएगा। पंचायत समिति की ओर से विकास कार्यों के लिए पंचायतों को पैसा दिया गया था लेकिन कुछ पंचायतों की ओर से कुछ पैसे को खर्च नहीं किया गया है। इस पैसे की रिपोर्ट बनाई जाएगी। पंचायतों से पैसे वापस लेने का निर्णय किया गया। इस पैसे को अन्य विकास कार्यों पर खर्च किया जाएगा। नगर निगम हमीरपुर के तहत दडूही पंचायत की ओर से गृह कर लेने की बात भी सामने आई है। समिति अध्यक्ष हरीश शर्मा ने बताया कि पंचायत स्तर का काम है। पंचायत देखे इसमे क्या हो सकता है।