फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर ब्लाॅक कांग्रेस ने मनरेगा बचाओ संग्राम रैली निकाली

Krishan Singh Updated Tue, 20 Jan 2026 04:28 PM IST

मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत मंगलवार को जिला हमीरपुर के ब्लॉक हमीरपुर में कांग्रेस कमेटी ने केंद्र सरकार के खिलाफ रैली निकाली और अतिरिक्त उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। कांग्रेस ने केंद्र सरकार के जी राम जी अधिनियम को वापस लेने की मांग की। इस रैली में प्रदेश नशा निवारण के संयोजक व मनरेगा बचाओ संग्राम के ब्लॉक प्रभारी नरेश ठाकुर, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुमन भारती शर्मा, पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया, एपीएमसी के चेयरमैन अजय शर्मा, एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष टोनी ठाकुर, कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा सहित पंचायत के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। विरोध रैली का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार के द्वारा मनरेगा एक्ट में किए गए संशोधन के प्रति मनरेगा मजदूरों और जनता को जागरूक करना था । इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार की मनरेगा के प्रति अपनाई गई द्वेषपूर्ण नीति का कड़ा विरोध किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें