फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: ग्रामीणों ने की अधूरे सड़क निर्माण को पूरा करने की मांग, उपायुक्त को सौंपा पत्र

Krishan Singh Updated Tue, 20 Jan 2026 03:50 PM IST

विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर के तहत तपालधार और बजाहर गांव के लोग सड़क सुविधा से वंचित हैं। अधूरे सड़क निर्माण से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क निर्माण को पूरा करने की मांग का लेकर तपालधार गांव के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त हमीरपुर क को मांगपत्र सौंपा। प्रेम चंद पटियाल सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि सरकार ने चार साल पहले नाबार्ड के तहत तपालधार से बजाहर तक चार किलोमीटर सड़क निर्माण की स्वीकृति दी। लोक निर्माण विभाग ने ठेकेदार को कार्य सौंपा। तीन साल पहले बजाहर और तपालधार दोनों ओर से सड़क निर्माण शुरू हुआ। अभी तक यह सड़क नहीं मिल पाई है। जितना सड़क निर्माण हुआ है वहां पर कई जगह डंगे नहीं लगाए गए हैं। बरसात के समय पूरा मलबा खेतों में चला गया और खेती योग्य भूमि खराब हो गई। एक से दो किलोमीटर लोगों को पैदल चलना पड़ता है। उन्होंने सरकार से मांग रखी है कि समस्या का समाधान निकाला जाए। अधूरे कार्य को पूरा किया जाए। पानी की निकासी के लिए नालियां बनाई जाए। मलबा उठाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएं। उन्होंने डीसी हमीरपुर से अनुरोध किया है कि वह व्यक्तिगत तौर पर सड़क की स्थिति का आकलन करे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें