फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सुमन भारती बोले- हमीरपुर बस अड्डे को सुंदर बनाने के लिए सीएम का विशेष फोकस

Krishan Singh Updated Thu, 14 Nov 2024 03:56 PM IST

मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार आधुनिक सुविधाएं हमीरपुर को उपलब्ध करवाना सुनिश्चित किया जा रहा है। हमीरपुर में बन रहा नया बस अड्डा आधुनिकता का प्रमाण है। प्रदेश भर के बस अड्डों में यह सबसे शानदार होगा। यह बात जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुमन भारती ने कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार नगर परिषद ने शहर का सौंदर्यीकरण किया है तथा किया जा रहा है। शहर को बेहतर शौचालयों की सौगात दी गई है। गांधी चौक का जीर्णोद्वार किया गया है। सुमन भारती ने कहा कि लोगों को बेहतर फुटपाथ की सुविधा मिले। इसके लिए पार्षद राजू चौधरी के साथ उपायुक्त हमीरपुर से मुलाकात की गई है। बस अड्डा से लेकर अस्पताल तक फुटपाथ बनाने की मांग रखी गई ताकि लोगों को आवाजाही में परेशानी न हो। लोग अकसर बस अड्डा पर वाहनों से उतरने के बाद पैदल अस्पताल की तरफ जाते हैं। फुटपाथ नहीं होने की वजह से इन्हें सड़क मार्ग पर चलना पड़ता है, जिस कारण कोई अनहोनी भी हो सकती है। ऐसे में फुटपाथ का निर्माण नितांत आवश्यक है। यातायात चौकी से लेकर अस्पताल तक फुटपाथ का निर्माण किए जाने की बात को रखा गया। इस पर उपायुक्त ने अपनी सहमति प्रदान की है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हमीरपुर के विकास पर विशेष फोकस किया है। जिले की जरूरतों का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। सीपीएस मामले पर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती ने कहा कि विपक्ष को इस पर ज्यादा खुशी नहीं मनानी चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को पूर्व सीएम शांता कुमार से सीख लेनी चाहिए। उन्होंने वर्तमान मुख्यमंत्री की कार्यशैली को सराहा है। वर्तमान सीएम प्रदेश के विकास को लेकर कार्य कर रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें