फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुजानपुर: एसडीएम विकास शुक्ला बोले- बस अड्डा में प्रतिदिन खड़ी होंगी सात बसें

Krishan Singh Updated Wed, 11 Mar 2026 03:18 PM IST

व्यापार मंडल सुजानपुर के व्यापारियों ने चौगान में बसों को अस्थायी तौर पर खड़े करने के निर्देशों का विरोध जताया है। बुधवार को व्यापार मंडल सुजानपुर के अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता की अगवाई में दुकानदारों ने एसडीएम विकास शुक्ला को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष होली मेला संपन्न होने के बाद बस अड्डा पुराने स्थान पर शिफ्ट किया जाता था लेकिन इस बार एक माह के लिए बस अड्डा को चौगान में शिफ्ट करने के निर्देश जारी किए गए हैं। छोटे दुकानदारों का व्यापार बस अड्डा के कारण ही चलता है लेकिन अब बसें यहां नहीं पहुंच पा रही है। जिससे स्थानीय दुकानदारों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। बस अड्डा में आने वाले यात्रियों व अन्य लोगों के कारण ही दुकानदार कार्य कर पाते हैं। ऐसे में बस अड्डा को शिफ्ट करने के निर्देश वापिस होने चाहिए। व्यापारियों की समस्या को देखते हुए एसडीएम ने आश्वासन देते हुए कहा कि बस अड्डा पर प्रतिदिन सात बसें चार निजी और तीन सरकारी होंगी। समय सारणी अनुसार ही सभी बसें 15 मिनट पहले बस अड्डा पर पहुंचेंगी ताकि बस अड्डा में जाम की स्थिति न बने। इसके साथ शहर में जहां-जहां गलत तरीके से बैरिकेडिंग की गई है उसे खोलने और चौगान में शौचालय स्थापित करने का कार्य किया जाएगा ताकि आम जनता को असुविधा का सामना न करना पड़े।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें