राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धनेटा में नशा मुक्ति अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के प्रधानाचार्य, अध्यापक सहित विद्यार्थी मौजूद रहे। सभी ने नशा मुक्ति को लेकर शपथ ली। पाठशाला के प्रधानाचार्य राज कुमार सिंह ने नशे को पूरे परिवार और समाज के लिए खतरा बताया। उन्होंने नशे को एक ऐसी बीमारी बताया जिसका बचाव ही इलाज है।