राजकीय महाविद्यालय भोरंज के शारीरिक शिक्षा विभाग के छात्र देशराज बीए प्रथम वर्ष का उत्तर भारतीय अंतर विश्वविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। इस उपलब्धि पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. विजय ठाकुर ने शारीरिक शिक्षा के विभागाध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र ठाकुर को बधाई दी। वहीं अंतरराष्ट्रीय अंहिसा दिवस के उपलक्ष्य पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। स्वस्थ नारी सशक्त पर परिवार अभियान के तहत भोरंज अस्पताल की ओर से महाविद्यालय में चिकित्सा शिविर लगाया गया। विद्यार्थियों के खून की जांच की गई। वहीं विद्यार्थियों को एचआईवी एड्स के बारे में जागरूक किया गया।