35वीं राज्य स्तरीय आईटीआई पुरुष वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा माैजूद रहे। आईटीआई रैल के प्रधानाचार्य कपिल ठाकुर ने मुख्य अतिथि को शॉल, टोपी व स्मृति चिन्ह लेकर सम्मानित किया। वॉलीबॉल में जिला ऊना विजेता तथा मंडी उपविजेता रही। बैडिमिंटन में सोलन विजेता तथा मंडी उप विजेता रही। खो-खो में जिला हमीरपुर विजेता तथा कुल्लू उपविजेता रही। कबड्डी में बिलासपुर विजेता और सोलन उपविजेता रहा।। खेलकूद प्रतियोगिता की ऑल ओवर ट्रॉफी जिला हमीरपुर ने अपने नाम की। मुख्य अतिथि ने सभी खिलाडियों को भविष्य में भी खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने व अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए भी प्रोत्साहित किया।