फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मासियाना घाट के पास खड़े स्कूटर में अचानक भड़की आग, जलकर राख

Krishan Singh Updated Thu, 30 Jan 2025 12:21 PM IST

हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर के मासियाना घाट के पास एक स्कूटर में अचानक आग लग गई। आग से स्कूटर जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार रवि शर्मा बीपीओ मासियाना स्कूटर पर मासियाना घाट के पास लखमन सिद्ध गया हुआ था, जोकि तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। पार्क करने के बाद पांच मिनट में ही स्कूटर में अचानक आग लग गई। इसके बाद यहां कार्य कर रहे मजदूरों ने पानी डालकर स्कूटर में लगी आग को बुझाया। वहीं शिकायतकर्ता रवि शर्मा ने बताया कि जब वह स्कूटर को पार्क करके सीढ़ियां चढ़ने लगा तो पांच मिनट के बाद स्कूटर में अचानक आग लग गई। उन्होंने कहा कि आग लगने से स्कूटर पूरी तरह से जल चुका है । उन्होंने कहा कि इसकी शिकायत कंपनी में दर्ज करवा दी है । उन्होंने कहा कि शिकायत के बाद ओला कंपनी ने स्कूटर को ले गए है और कहा कि रिपोर्ट आने के बाद ही आग के कारणों का पता चल पाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें