सांसद खेल महाकुंभ के तीसरे संस्करण के तहत हमीरपुर विधानसभा में हो रहे क्रिकेट स्पर्धा में मंगलवार को एनआईटी हमीरपुर में रोचक मुकाबले खेले गए। इस दौरान दड़ूही पंचायत प्रधान एवं जिला भाजपा की पूर्व उपाध्यक्ष उषा बिरला ने स्पर्धा के दूसरे दिन के मुकाबलों की बतौर शुरूआ की। उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात की और दूसरे दिन के मैचों का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सांसद खेल महाकुंभ के तीसरे संस्करण में हमीरपुर विधानसभा में क्रिकेट में 27 टीम भाग ले रही हैं। यह पूर्व मंत्री एवं सांसदअनुराग ठाकुर की एक दूरदर्शी सोच का नतीजा है कि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को मंच मिला है। युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने और खेल मैदान तक पहुंचाने में प्रदेशभर में यह मुहिम सार्थक नतीजे सामने ला रही है। वर्श 2018 से महाकुंभ की शुरूआत हुई। पहले संस्करण में 1400 टीमों ने पांच खेलों में भाग लिया था। लगभग 20 लाख तक की राशि के इनाम उस दौरान उन खिलाड़ियों को बांटे गए थे। अब लगातार टीमों की संख्या और ईनामी राशि बढ़ती जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सांसद खेल महाकुंभ की तारीफ कर चुके हैं और उन्होंने देश के अन्य सांसदों को भी सांसद खेल महाकुंभ करवाने का आह्वान किया था। उन्होंने कहा कि एक कांग्रेस के नेता सांसद खेल महाकुंभ के ऊपर बयान बाजी कर रहे थे। महाकुंभ की लोकप्रियता से कांग्रेसी नेता बौखला गए हैं। क्रिकेट स्पर्धा के दूसरे दिन मंगलवार को एनआईटी हमीरपुर के खेल मैदान में दो मुकाबले खेले गए। पहला मैच हमीरपुर पब्लिक स्कूल बनाम जीएम होली हार्ट के बीच हुआ जिसमें जीएम होली हार्ट विजेता रहा। दूसरा मैच पीओ 11 बनाम भाजयुमो हुआ जिसमें पीओ 11 विजेता रहा।