फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: जौड़े अंब बाजार में बारिश सड़क बनी तालाब, जगह-जगह गड्ढे

उपमंडल बड़सर के अंतर्गत मैहरे से दांदडू सड़क की हालात खस्ताहाल बनी हुई है। वर्षों बाद भी सड़क की मरम्मत नहीं हो पाई है। इससे वाहन चालकों और स्थानीय दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक समस्या जौड़े अंब बाजार के लोगों को भुगतनी पड़ रही है। हल्की सी बारिश के दौरान सड़क तालाब में तबदील हो रही है। बाजार में अवरूद्ध निकासी नालियों का गंदा पानी सड़क में पड़े गड्ढों में जमा हो रहा है। इससे क्षेत्र में माहमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों बीडीसी पवन कुमार, सुरेंद्र कुमार उर्फ बिंदी, पवन ठाकुर आदि ने कहा कि जौड़े अंब बाजार में सड़क पूरी तरह से उखड़ चुकी है। सड़क में जगह जगह बड़ गड्ढे पड़े हुए हैं। जिसमें पानी जमा होने से वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाजार में डाकघर और राशन डिपो भी है। यहां पर दिनभर लोगों का आना-जाना लगा रहता है। सड़क में पानी जमा होने से लोगों का सड़क पार करना मुश्किल हो गया है। पानी से जमा गंदे पानी सेदिनभर दुर्गंध चली रहती है। जिससे दुकानों में बैठना मुश्किल हो चुका है। समस्या के बारे में लोक निर्माण विभाग को कई बार इस बारे में अवगत करवाया गया लेकिन समस्या का हल नहीं हो पाया है। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण रवि शंकर ने कहा कि समस्या ध्यान में है। शीघ्र ही बाजार का निरीक्षण किया जाएगा। ताकि सड़क का मरम्मत कार्य पूर्ण किया जा सके। निकासी नालियों की साफ सफाइ करवा दी जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें