फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी हमीरपुर ने सड़क सुरक्षा पर चालकों को किया जागरूक

Krishan Singh Updated Thu, 30 Jan 2025 01:56 PM IST

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत क्षेत्रीय परिवहन विभाग हमीरपुर की ओर से वीर भूमि टैक्सी ऑपरेटर यूनियन कार्यालय के बाहर जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता उप सचिव राज्य चयन आयोग एवं कार्यकारी क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी राजीव ठाकुर ने की । शिविर में उपस्थित टैक्सी चालकों को सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न जानकारियां भी प्रदान की गई। वहीं उप सचिव राज्य चयन आयोग एवं कार्यकारी क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी राजीव ठाकुर ने बताया कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा मा के अंतर्गत चालकों को जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं, उसी के तहत हमीरपुर में टैक्सी यूनियन चालकों को आज जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि नुक्कड़ नाटक व कैंप लगाकर चालकों को ट्रैफिक नियम, सड़क सुरक्षा के लिए अपनाए जाने वाले नियम, दुर्घटना के बाद उठाए जाने वाले कदम व पैदल चलने वाले राहगीरों की सुरक्षा से संबंधित जानकारी प्रदान की गई । उन्होंने कहा कि टैक्सी चालकों को यात्रा के दौरान अपनी सवारी से व्यवहार व उनके अधिकारों के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई ।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें