हमीरपुर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि के अवसर पर गांधी चौक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्याअर्पण करने के बाद दो मिनट का मौन रखा । इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी के दिखाए गए मार्ग पर चलने का प्रण भी लिया । इस अवसर पर जिला कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष सुमन भारती ने कहा कि महात्मा गांधी ने देश को आजाद करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी। निवर्तमान कांग्रेस अध्यक्ष, पूर्व राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अनीता वर्मा ने मांग करते हुए कहा कि प्रशासन को सायरन बजाने का काम फिर से शुरू करना चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ी देश को आजाद करवाने वाले महात्मा गांधी के बलिदान को याद रख सके । कांग्रेस नेता डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा ने कहा कि महात्मा गांधी ने अहिंसा के रास्ते पर चलकर देश को आजादी दिलवाई थी।