फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रणजीत राणा बोले- सुजानपुर के विधायक भी सीएम सुक्खू, मैं उनका हनुमान

टिकट फाइनल होने के बाद पहली बार सुजानपुर पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी रणजीत राणा ने भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा पर खूब सियासी निशाना साधा। पत्रकारों के सवाल के जवाब में कैप्टन रणजीत राणा ने कहा कि सुजानपुर का नहीं, राजेंद्र राणा अपना विकास करवाना चाहते थे। तबादले और अपने फायदे के लिए कार्य करवाने सीएम के पास जाते रहे। लोगों को और सामाजिक हित का कोई कार्य लेकर मुख्यमंत्री के पास नहीं गए। उन्होंने महज मंत्री बनने की रट लगाकर हमीरपुर को पीछे धकेलने का कार्य किया है। पहले एक मुख्यमंत्री को हमीरपुर से छीना। कहा कि वह कांग्रेस में किसी पद की इच्छा से नहीं आए हैं। आम लोगों से पूर्व विधायक को कोई सरोकार नहीं था। उन्होंने कहा कि सीएम सुक्खू स्पष्ट कर चुके हैं कि वह सुजानपुर के विधायक भी हैं और मुख्यमंत्री भी। सीएम सुक्खू गरीब परिवार से उठकर मुख्यमंत्री बने हैं। वह मुख्यमंत्री सुक्खू के हनुमान और ईमानदार सिपाही की तरह कार्य करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें