फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हमीरपुर के घडोह स्कूल में हुआ पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम

लेफ्टिनेंट नारायण मेमोरियल पब्लिक स्कूल घडोह में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि एसपी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर शामिल हुए। उन्होंने इस दौरान विद्यार्थियों का विभाग को और जनप्रतिनिधियों को संबोधित किया। एसपी हमीरपुर ने कहा कि नशा समाज के लिए सबसे बड़ी चुनौती है और इस कुरीति को खत्म करने के लिए सभी वर्गों का सहयोग जरूरी है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वह इस लड़ाई में आगे आए। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों से मित्रतापूर्वक व्यवहार करने की अपील की। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और नशे से दूर रहकर खेलों से जुड़कर अपने आप को फिट रखें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें