फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय सुजानपुर टीहरा में संविधान दिवस पर दिलाई शपथ

Krishan Singh Updated Wed, 26 Nov 2025 05:04 PM IST

राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय सुजानपुर टीहरा में बुधवार को संविधान दिवस के उपलक्ष्य पर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. विभा ठाकुर ने की। प्राचार्या ने संविधान दिवस के उपलक्ष्य पर सभी विद्यार्थियों एवं प्राध्यापकों को शपथ दिलवाई और सांविधानिक मूल्यों के प्रति जागरूक किया। इसके बाद राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी प्रो. निर्मला ने भारतीय संविधान की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि को छात्रों के समक्ष रखा। जिसमें संविधान के प्रारूप, संविधान निर्माण की प्रक्रिया और संविधान के अंतर्गत आने वाले नैतिक मूल्यों तथा मानव अधिकार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डाला।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें