फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: 10 से 12 अप्रैल तक होगा एनआईटी का वार्षिक तकनीकी महोत्सव

Krishan Singh Updated Sat, 17 Jan 2026 03:38 PM IST

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर के वार्षिक तकनीकी महोत्सव निंबस 2026 के लिए शनिवार को ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को संस्थान की तकनीकी गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई। संस्थान के फैकल्टी इंचार्ज डॉ. राकेश शर्मा ने तकनीकी गतिविधियों, व्यावहारिक शिक्षण, नवाचार, टीमवर्क एवं नेतृत्व कौशल के विकास में तकनीकी गतिविधियों की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा निंबस 2026 कार्यक्रम की थीम एथेरा: संवेदनशील से परे रखी गई है। संस्थान के निदेशक प्रो. एचएम सूर्यवंशी ने विद्यार्थियों को सर्वांगीण विकास के लिए तकनीकी एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। वहीं कुलसचिव डॉ. अर्चना संतोष ननोटी ने विद्यार्थियों से कौशल विकास एवं नवाचार के लिए संस्थान की ओर से उपलब्ध मंचों का अधिकतम लाभ उठाने की प्ररेणा दी। छात्र कल्याण के अधिष्ठता प्रो. वाईडी शर्मा ने कहा कि तकनीकी एवं सह पाठ्यक्रम गतिविधियों में सहभागिता विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। तकनीकी गतिविधियों की छात्र अध्यक्ष सुश्री सारयू ने टीम तकनीकी गतिविधियों की कोर कमेटी का परिचय दिया और विभिन्न तकनीकी क्लबों के उद्देश्यों एवं कार्यप्रणाली की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि तकनीकी गतिविधियों के क्लबों में प्रवेश के लिए साक्षात्कार का आयोजन 17 एवं 18 जनवरी को किया जाएगा। संस्थान का वार्षिक तकनीकी महोत्सव निंबस 10 से 12 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा।इस मौके पर में डॉ. प्रदीप कुमार सिंह, डॉ. सुनील शर्मा, डॉ. अमन कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें