फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: जलाड़ी की ज्योति शर्मा ने कला संकाय में हासिल किया तीसरा स्थान

हमीरपुर के नादौन के सीनियर सेकेंडरी स्कूल जलाड़ी में पढ़ने वाली ज्योति शर्मा ने जमा 12वीं में प्रदेश भर में तीसरा स्थान तथा ओवरऑल मेरिट में प्रदेश में छठा स्थान हासिल किया है। ज्योति ने 500 में से 479 अंक हासिल किए हैं। ज्योति की माता सुमन शर्मा इसी स्कूल में अध्यापिका हैं जबकि पिता रवि शर्मा ठेकेदार हैं। ज्योति की छोटी बहन उपासना नौवीं कक्षा में पढ़ती हैं। रोजाना 6 घंटे पढ़ाई करने वाली ज्योति आईएएस बनना चाहती हैं। अपनी सफलता का श्रेय उसने माता-पिता तथा अध्यापकों को दिया है। स्कूल के प्रधानाचार्य बालक राम स्याल तथा पीटीए प्रधान राजेश रिंकू ने अध्यापकों परिजनों तथा ज्योति को स्टाफ सहित बधाई दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें