नगर निगम हमीरपुर के वार्ड पार्षदों ने मंगलवार को स्वच्छ शहर समृद्ध शहर योजना अभियान को लेकर बैठक आयोजित की। बैठक का आयोजन टाउन हॉल परिसर में किया गया। इसमें पार्षदों ने स्वच्छ शहर समृद्ध शहर योजना को लागू करने के लिए चर्चा की। नगर निगम हमीरपुर की सामुदायिक कार्यक्रम आयोजक प्रिया ने पार्षदों को स्वच्छ शहर समृद्ध शहर योजना की नौ थीमों और चरण के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि अभियान ऑनलाइन सिटीजन सेवा पोर्टल के माध्यम से दी जाने वाली सेवाओं और नगर निगम क्षेत्र में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करने में बारे में जानकारी दी। स्वच्छ शहर, समृद्ध शहर योजना के जिला समन्वयक अंकित, सिटी मिशन अधिकारी राकेश कहा कि हमीरपुर नगर निगम बैठक हॉल में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में स्वच्छ शहर समृद्ध शहर योजना को लेकर ऑनलाइन सिटीजन सेवा पोर्टल के माध्यम से दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। नगर निगम क्षेत्र में नागरिकों की समस्याओं को हल करने के लिए विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। शहर में हॉटस्पॉट क्षेत्रों का चयन कर उनकी पूरी सफाई करना और इसमें एनजीओ और स्वयंसेवी संगठनों को भी शामिल किया जाएगा। ताकि शहर को साफ सुथरा बनाने में कार्य किया जा सके।