शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा स्मारक राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर में मंगलवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के कार्यकारी प्रधानाचार्य भूपेंद्र ठाकुर ने की। कार्यक्रम में एसपी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए। मुख्य अतिथि ने छात्रों को नशे के बढ़ते प्रचलन और इसके दुष्प्रभाव के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में नशे के साथ साइबर अपराध भी बहुत बड़ी चुनौती है, जिसके लिए हमारा जागरूक होना अति आवश्यक है। उन्होंने छात्रों को यातायात नियमों, साइबर अपराध से बचाव और खेलकूद गतिविधियों में अधिक से अधिक भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर स्कूल के शारीरिक शिक्षक प्रदीप कुमार सहित समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।