फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : एचआरटीसी पेंशनरों की मांगों का नहीं हो रहा समाधान, बैठक में किया मंथन

Krishan Singh Updated Mon, 12 Aug 2024 05:00 PM IST

प्रदेश एचआरटीसी पेंशनर समस्या समाधान मंच की प्रदेश स्तरीय बैठक सोमवार को हमीरपुर में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अशोक पुरोहित ने की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में परिवहन निगम से पेंशनरों की समस्याओं का लंबे समय से समाधान नहीं हो पा रहा है। इससे पेंशनरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पेंशन का स्थायी समाधान करना, 65, 70 और 75 वर्ष बाद 5, 10, 15 फीसदी की पेंशन वृद्धि, 2016 के बाद सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को जारी होने वाले देय भत्ते उच्च न्यायालय के आदेशों के बाद भी जारी न होना, 30.50 मैट्रीक स्तर पर 2016 से पूर्व के परिवहन पेंशनरों को संशोधित वेतन की मंजूरी के बाद भी देय न करना, सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वार्ता के लिए न बुलाना प्रमुख समस्या हैं। उन्होंने कहा कि यदि कार्य के लिए सरकार और प्रबंधन गंभीरता से नहीं लेता है तो कर्मचारी आंदोलन का रास्ता लेंगे। बैठक में राम गोपाल शर्मा, सतपाल शर्मा, जय सिंह, होशियार गेलरिया, संजय, तारा चंद, कमलेश कुमार, किशन आदि पेंशनर उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें