स्वास्थ्य विभाग की ओर से विश्व जनसंख्या दिवस पर औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान लंबलू में शुक्रवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जन शिक्षा एवं सूचना अधिकारी बीरबल वर्मा ने बताया कि दुनिया की आबादी लगातार बढ़ती जा रही है। भारत इस रेस में सबसे आगे हैं। बढ़ती आबादी के साथ हमारे सामने कुछ चुनौतियां भी हैं। संसाधनों पर दबाव बढ़ता जा रहा है। संसाधन सीमित हैं और संसाधनों का वितरण करना चुनौती है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से परिवार नियोजन के कुछ स्थाई व अस्थाई तरीके उपलब्ध करवाए जाते हैं। इस अवसर पर भाषण प्रतियोगिता करवाई गई। इसमे विवेक कुमार प्रथम, अंश परमार ने द्वितीय व अक्ष ने तृतीय स्थान हासिल किया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में मोहित शर्मा ने प्रथम, दीपक ने द्वितीय व निखिल ने तृतीय स्थान हासिल किया। विजेताओं को स्वास्थ्य विभाग की ओर से पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य अनिल पठानिया, जिला लीगल सेवा हमीरपुर से अधिवक्ता मुकेश, बीबीसी समन्यवक सुलोचना ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर कृष्ण, आशीष, मोनिका, सुनीता, माया, अर्चना, प्रवीण, संजीव सहित 150 से ज्यादा युवाओं ने भाग लिया।