फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: मॉडल प्रदर्शनी में हाई स्कूल वर्ग में विवेक कुमार शर्मा प्रथम

अंकेश डोगरा Updated Fri, 03 Oct 2025 03:22 PM IST

सुरक्षित निर्माण थीम पर शुक्रवार को प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय परिसर में जिला स्तरीय मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कमल किशोरभारती ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों के विचारों की सराहना करते हुए मॉडलों का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में जिलेभर से छह ब्लॉकों से 13 विद्यार्थियों ने भूकंपरोधी भवन, पर्यावरण अनुकूल निर्माण सामग्री, आपदा प्रबंधन एवं सुरक्षित कार्यस्थल पर आधारित 13 मॉडल प्रदर्शित किए। प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों में सुरक्षित निर्माण ,तकनीकों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और नवोन्मेषी सोच को प्रोत्साहन देना रहा। निर्णायक मंडल ने उपयोगिता, रचनात्मकता व सुरक्षा मानकों के आधार पर मूल्यांकन किया। हाई स्कूल वर्ग में विवेक कुमार शर्मा, राजकीय माध्यमिक पाठशाला ब्याड, सीनियर सेकेंडरी वर्ग में अभिनव कपूर,राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जाहू व कॉलेज वर्ग में राजकीय महाविद्यालय सुजानपुर की नंदिता प्रथम स्थान पर रहे। मुख्यातिथि ने विजेताओं को सम्मानित किया। जिला विज्ञान पर्यवेक्षक राजेश गौतम ने बताया कि सभी वर्गों के प्रथम स्थान प्राप्त विजेता बच्चे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में आठ अक्तूबर को शोगी शिमला में भाग लेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें