फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: सुनील शर्मा बोले- युवा पीढ़ी पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में लें भाग

उपमंडल नादौन के हथोल गांव में शहीद रविंद्र सिंह मेमोरियल वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतयोगिता का शुभारंभ समाजसेवी एवं भाजपा नेता सुनील शर्मा ने किया। प्रतियोगिता का आयोजन युवक मंडल हथोल की ओर से किया गया। युवक मंडल के प्रधान शुभम ठाकुर ने सुनील शर्मा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान हथोल पंचायत के उप प्रधान शम्मी ठाकुर भी मौजूद रहे। शुभम ठाकुर ने बताया कि प्रतियोगिता में 12 टीमें भाग ले रही हैं। सुनील शर्मा ने बताया कि इस तरह के आयोजनों से आपसी भाईचारा बढ़ता है। युवा नशे से दूर रहता है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण स्तर पर इस तरह के आयोजन लगातार होने चाहिए। आज की युवा पीढ़ी पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी भाग ले। अपने क्षेत्र तथा अपने माता-पिता का नाम रोशन करें। सुनील शर्मा ने अपनी ओर से 5100 रुपये दिए। विजेता टीम को 5100 रुपये और रनरअप टीम को 3100 रुपये दिए जाएंगे। इस अवसर पर सेवानिवृत प्रिंसिपल विजय चौधरी, समाज सेवक आशु मंडियाल, ओबीसी मोर्चा के उपाध्यक्ष राजीव सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें