ग्राम पंचायत दियोटसिद्ध के शिवमंदिर में शिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया गया। ग्रामीणों ने मंदिर में जलाभिषेक करके साधकों को फलाहार वितरित किया। इसके उपरांत मंदिर में भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं बच्चों व बुजुर्गों ने भेंटे गाकर भोलेनाथ का गुणगान किया।