फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur Crime: शामा जनरल स्टोर में चोरी का प्रयास, ताले तोड़े लेकिन शीशे के लॉक ने बचाया सामान

सदर थाना क्षेत्र में बस अड्डे के समीप स्थित शामा जनरल स्टोर में शनिवार रात चोरों ने चोरी का प्रयास किया। चोरों ने स्टोर के ताले तोड़ दिए, लेकिन अंदर सामान के शीशे में लॉक लगा होने के कारण वे उसे बाहर नहीं निकाल सके। इस वजह से चोरी की कोशिश नाकाम हो गई। घटना शनिवार रात करीब दो बजे की बताई जा रही है। चोरी के प्रयास का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दो लोग स्टोर में चोरी करने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। जानकारी के अनुसार चोरों ने पहले दुकान के ताले तोड़े और अंदर घुसकर सामान तक पहुंचने का प्रयास किया। हालांकि, सामान के शीशे में लगे लॉक के कारण वे उसे निकाल नहीं पाए। इसके बाद उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा। चोरी के प्रयास की घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अब फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वारदात में शामिल दोनों लोग कौन थे और क्या उनका किसी अन्य चोरी की घटना से भी संबंध है। पुलिस अधीक्षक बलवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है। वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें