फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: अवाहदेवी में गोगा नवमीं मेले में बारिश ने कारोबार किया ठप

अंकेश डोगरा Updated Mon, 18 Aug 2025 04:54 PM IST

अवाहदेवी कस्बे में गोगा नवमीं पर्व के उपलक्ष्य पर दशमी के दिन सोमवार को ऐतिहासिक मेले का आयोजन किया गया। सुबह से लेकर दोपहर बाद तक मौसम सामान्य रहा और श्रद्धालु व ग्रामीण मेले में उमड़ते रहे। करीब ढाई बजे के बाद जैसे ही लोग मेले में खरीदारी करने पहुंचे, अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और झमाझम बारिश शुरू हो गई। तेज बारिश के चलते मेले में लगे दुकानों पर खरीदारों की संख्या घट गई। दूर-दराज से आए दुकानदारों को बारिश के कारण नुकसान उठाना पड़ा। कई दुकानें पानी में भीग गईं और ग्राहकों की कमी से उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया। वहीं, बारिश की वजह से मेले का उत्साह कुछ कम जरूर हुआ, लेकिन लोगों की श्रद्धा और आस्था बरकरार रहा। इस मेले में क्षेत्र की आधा दर्जन से अधिक पंचायतों के लोग पहुंचते है। इस बार मौसम की मार की वजह से कारोबार मेले में गति नहीं पकड़ सका। अवाहदेवी में जालपा माता मंदिर में हमेशा की तरह ही लोगों की भीड़ सुबह से उमड़ना शुरू हो गई थी। श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन मंगल भविष्य की कामना की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें