फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: प्रस्तावित बिजली संशोधन विधेयक के विरोध धरना प्रदर्शन

प्रस्तावित बिजली संशोधन विधेयक के विरोध में बिजली बोर्ड हमीरपुर के कार्यालय में समस्त कर्मचारी व अभियन्ता आउटर्सोस पेन डाउन व टूल डाउन पर रहे। भोजनावकाश में पेंशनरों सहित संयुक्त एक्शन कमेटी कर्मचारी के संयोजक कामेश्वर दत्त शर्मा की अध्यक्षता में मुख्य अभियन्ता मटटनसिद्ध के कार्यालय के बाहर इक्कठे हुए व धरना प्रर्दशन का आयोजन किया। केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित बिजली संशोधन विधेयक, 2025 में ऐसे कई प्रावधान शामिल है जिससे निजी कंपनियां बिजली बोर्ड के मुनाफे वाले क्षेत्रों में अपना व्यवसाय करेंगी। कामेश्वर दत्त शर्मा ने बताया कि राजस्व वाले क्षेत्र में बिजली पंहुचाने की जिम्मेवारी सरकारी बिजली कंपनी की रहेगी। निजी कंपनियां सुविधा अनुसार बड़े बड़े उपभोक्ताओं का ध्यान रखेगी जिससे उस क्षेत्र के अन्य उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति सेवाएं प्रभावित होगी। इस विधेयक के लागू होने से घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को दी जाने वाली सब्सिडी खत्म होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें