आईटीआई रैल में निजी कंपनी की ओर से साक्षात्कार का आयोजन किया गया। साक्षात्कार में 121 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। सभी 121 अभ्यर्थियों को कंपनी ने चयनित कर लिया। रोजगार पाने वाले अभ्यर्थियों को 17541 रुपये मासिक मानदेय दिया जाएगा। इन्हें पीएफ, ईएसआई सहित अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। प्रधानाचार्य आईटीआई रैल कपिल ठाकुर ने यह जानकारी दी। उन्होंने सभी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दीं।