फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: धनेटा विद्यालय में मनाया राष्ट्रीय मतदाता दिवस

Krishan Singh Updated Sat, 24 Jan 2026 12:08 PM IST

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धनेटा में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी अध्यापकगण, छात्र-छात्राएं तथा बीएलओ रीना डोगरा ने सहभागिता की। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को मतदाता दिवस की शपथ दिलाई गई, जिसमें उन्होंने लोकतांत्रिक मूल्यों को अपनाने तथा निष्पक्ष व निर्भीक होकर मतदान करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने मतदाता जागरूकता विषय पर अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय प्रशासन की ओर से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय की ईएलसी नोडल ऑफिसर राजनीति विज्ञान की प्रवक्ता रिचा रानी ने विद्यार्थियों को मतदान के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी तथा बताया कि मतदान लोकतंत्र की सबसे मजबूत आधारशिला है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक चेतना एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें