फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: सिविल अस्पताल टौणी देवी में आपदा से बचाव के बारे में किया जागरूक

अंकेश डोगरा Updated Fri, 23 Jan 2026 04:57 PM IST

सिविल अस्पताल टौणी देवी में होमगार्ड कंपनी हमीरपुर की ओर से आयोजित आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का समापन शुक्रवार को हुआ। शिविर के समापन पर प्रतिभागियों की लिखित परीक्षा ली गई। जिसमें 41 आशा कार्यकर्ताओं के साथ 28 विद्यार्थियों ने भाग लिया।होमगार्ड कंपनी हमीरपुर के कमांडर अशोक रांगड़ा ने बताया कि प्राकृतिक व मानव निर्मित आपदाओं के बारे में प्रतिभागियों को जागरूक करने के लिए पांच दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में प्रतिभागियों को फर्स्ट एड,रस्सी व ग्रिप लाइन रेस्क्यू,आग से बचाव का प्रशिक्षण दिया गया।ताकि आपात स्थिति में प्रतिभागियों को आपदा से बचाव के बारे में जागरूक किया जा सके। लिखित परीक्षा में प्रतिभागियों से पांच दिनों तक सिखाएं गए कौशलों से संबंधित प्रश्न पूछे गए। सभी ने पैक्टिकलों के साथ जबाव देकर परीक्षा को पास किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें