मदर प्राइड पब्लिक स्कूल मलोटी में अंडर-19 लड़के व लड़कियों की जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। लड़कों की प्रतियोगिता में सात स्कूलों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला मदर प्राइड पब्लिक स्कूल मलोटी और हिम अकेडमी पब्लिक स्कूल हमीरपुर के बीच खेला गया। इसमें मेजबान मलोटी स्कूल ने विजय हासिल की। लड़कियों की प्रतियोगिता में स्कूलों ने रूझान नहीं दिखाया। प्रतियोगिता स्थल में मात्रा दो ही टीमें पहुंची। इस कारण लड़कियों की प्रतियोगिता आयोजित नहीं हो सकी। दो ही टीमों के मैच को ट्रायल कंसीडर किया गया। अब बेहतरीन खिलाड़ियों की टीम बनाई जाएगी। यह टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 27 सितंबर से 29 सितंबर तक ऊना में होगी। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य परिवहन प्राधिकरण सदस्य सुनील दत्त शर्मा ने शिरकत की। उन्होंने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। अपने संबोधन में उन्होंने बच्चों से नशे से दूर रहने का आहवान किया। खेल से शरीर स्वस्थ रहता है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू खेलों के लिए आधारभूत ढांचा विकसित कर रहे हैं। इस अवसर पर एडीपीओ रजिंदर शर्मा, समन्वयक प्रदीप कुमार, प्रवीण, अजय कुमार आदि मौजूद रहे।